भास्कर न्यूज | अलवर शहर में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुए। इस दौरान एकता, समरसता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चित्रगुप्त छात्रावास में हुए भैरव बस्ती के सम्मेलन मुख्य वक्ता वेद प्रकाश ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता संत असलेखानंद भी थे। मुख्य अतिथि जय शिव गुप्ता थे। अध्यक्षता मगन जैन ने की। हसन खां मेवात नगर और राठ नगर बस्ती का हसन खां मेवाती नगर के डी ब्लॉक के पार्क में हुआ। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रमुख श्रीकांत ने मातृ शक्ति की महत्ता और भारतीय संस्कृति में मातृ शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुरेश मेहता थे। अध्यक्षता पुष्पा विनायक ने की। 85 साल से अधिक बुजुर्गों और प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। संचालन चिम्मन लाल ग्रोवर ने किया। इधर अंबेडकर नगर बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता मुकेश ने कहा संगठन ही शक्ति है। मुख्य अतिथि सोहनलाल बैरवा थे। अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि दुष्यंत द्विवेदी व संत ब्रह्म मुनी थे। इससे पहले झांकियां के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इधर, कंपनीबाग में हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि नारायण व मुख्य वक्ता श्रीवर्धन थे। अध्यक्षता श्रवण महावर ने की। भूरासिद्ध बस्ती के सम्मेलन में मुख्य अतिथि कर्नल रोहताश यादव थे।मुख्य वक्ता परमवीर प संत भूरादास महाराज थे। अध्यक्षता अभय सिंह यादव ने की। मानसरोवर बस्ती के सम्मेलन में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के विजेंद्र खंडेलवाल ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि संत आकाश नाथ महाराज थे। अध्यक्षता विजय मंडावरिया ने की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। कार्यक्रम में मौजूद लोग।


