सामुदायिक भवन के लिए दान की 25 डिसमिल जमीन:विधायक ने किया सम्मानित, जमीन की कीमत 12 लाख

हरदा की ग्राम पंचायत जिजगांव खुर्द में सभी 13 पंच एवं सरपंच के पदों पर महिलाओं को निर्विरोध चुना गया था। इस ऐतिहासिक निर्णय के चलते शासन ने महिला जनप्रतिनिधियों वाली इस पंचायत को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की थी। ग्राम के युवा रजत शर्मा ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का उपयोग सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, गांव में शासकीय भूमि उपलब्ध न होने के कारण इस परियोजना को अमल में लाना संभव नहीं हो पा रहा था। गांव के बीच 25 डिसमिल भूमि दान जिसके बाद गांव के निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद पाटिल ने इस समस्या का समाधान करते हुए अपनी व्यक्तिगत भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने गांव के बीच स्थित 25 डिसमिल भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 12 से 15 लाख रुपए है, पंचायत को दान कर दी। गुरुवार को मुरलीधर पाटिल ने हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर आदित्य सिंह को अपनी भूमि का दान पत्र सौंपा। सामुदायिक भवन निर्माण की शुरुआत पंचायत अब दान में मिली इस भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण करेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. दोगने ने दानदाता मुरलीधर पाटिल का सम्मान किया और उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *