सामुदायिक स्वच्छता परिसर के ताले को खुलवाने की हो पहल-हनुमान शरण

सामुदायिक स्वच्छता परिसर के ताले को खुलवाने की हो पहल-हनुमान शरण
अनूपपुर।
जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में 4-5 वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बम्हनी-मझौली मार्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया गया था और निर्माण कार्य की पूर्णता के साथ ही स्वच्छता परिसर में ताला लगा दिया गया था,जो आज तक लगा ही है,ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर ताला क्यों नहीं खोला जा रहा है? यह तो नहीं बताया जा सकता है कि उक्त स्वच्छता परिसर का निर्माण कितनी लागत से कराया गया था,प्रश्न यह है कि परिसर में लगे ताले को खुलवाने में रुचि क्यों नहीं दिखाई जा रही है?यदि सामुदायिक स्वच्छता परिसर को आम आदमी के उपयोग के लिए खोल दिया जाये,तो लोगों के खुले में शौच क्रिया से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण पर तो अंकुश लगेगा ही,बम्हनी ओडीएफ गाँव बनने की दिशा में भी अग्रसर हो सकता है,फिलहाल स्वच्छता परिसर महज सो पीस के रूप में खड़ा है,जिस उद्देश्य से बम्हनी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासकीय राशि से एक संरचना निर्मित कराई गई है,वह अब तक पूरा नहीं हो सका है।जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि जनहित एवं पर्यावरण हितों को देखते हुए बम्हनी स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर को ग्रामीणों के उपयोग हेतु खोलवाने की शीघ्र पहल की जाये व अब तक स्वच्छता परिसर में ताला लगे रहने के संबंध में जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लेते हुए कड़ी कार्यवाही भी अपेक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *