सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

दुर्ग| एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नाबालिग युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 30 जनवरी को पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अब-तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक विशेष जांच दल का गठन नहीं किया गया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। संगठन ने आशंका जताई कि जांच प्रक्रिया में हो रही देरी कहीं किसी प्रकार के दबाव का परिणाम तो नहीं है। जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *