भास्कर न्यूज | नर्मदा राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि छग की भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है। मोदी की गारंटी को साकार कर अनेक उपलब्धियों से भरा एक वर्ष पूरा किया है। मुख्यमंत्री पद ग्रहण करते ही पहला काम गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति करना ऐतिहासिक कार्य है। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 6530 करोड़ की राशि देकर उन्हें सशक्त बनाने का शुरुआत की। 13 लाख किसानों के शेष बचे हुए धान बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान कर किसानों को खुशहाल किया। किसानों के धान को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपए में खरीदी कर किसानों को मजबूत करने का कार्य किया। रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 5500 रुपए मानक बोरा बढ़ाना, नक्सली उन्मूलन अभियान, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना जैसे योजना प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ को प्रगति को नई दिशा देने का काम विष्णु देव सरकार ने किया है।