भास्कर न्यूज| धमतरी सारंगपुरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पहलगाम में आतंकियों के अमानवीय अत्याचार के खिलाफ देशवासियों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रेरणा से यह यात्रा निकाली गई। इस ऑपरेशन में तीनों सेनाओं के जवानों ने एक ही रात में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर होना पड़ा था। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन में मां भारती के तैल चित्र पर पुष्पहार, अक्षत और गुलाल अर्पित कर की गई। इसके बाद भारत माता की जय के नारों के साथ गांव की गलियों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरपंच रामकुमार यादव, सचिव जीवन लाल साहू, रोजगार सहायक रोशन साहू, पंच नारायण ढीमर, थनेश्वरी साहू, इंदू साहू, कांति नेताम, मंजू ध्रुव, निलेश्वरी निषाद आदि शामिल हुए।


