सारंडा जंगल में नक्सली ठिकाने पर कार्रवाई:20 किलो का आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद, किया गया डिफ्यूज

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी इलाके में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया। सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया गया। जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधापोड़ा के पास मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया राधा पोड़ा के आस-पास के जंगली पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने 20 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया। साथ ही 5 पत्थर के मोर्चों को भी ध्वस्त किया गया। बम निरोधक दस्ते की मदद से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद सुरक्षाबलों ने इस जगह से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है। ————————– ये भी खबर पढ़िए चाईबासा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल:रांची के राज अस्पताल में चल रहा इलाज , CRPF के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान हादसा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में बटालियन 197 के सहायक कमांडेंट जी जे साईं, हवलदार सह रेडियो ऑपरेटर वीटी राव के अलावा कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *