भास्कर न्यूज | अमृतसर बुधवार शाम 5 बजे जाम की वजह से टर्न लेते वक्त ई रिक्शा पलट गया जिसमें सवार विदेशी पर्यटक बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शी सेवा प्रयास संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं समाज सेवक विपुल नेवटिया ने बताया कि हादसों को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। हेरिटेज स्ट्रीट व सारागढ़ी पार्किंग की ओर ट्रैफिक पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं देती हैं। हादसे का कारण नो व्हीकल जोन में 6 मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा बसें भी हैं जो यहां सारा दिन खड़ी रहती हैं।


