सारोला में किसान परिवार ने गौमाता का जन्मदिन मनाया:महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना, फूल-माला व मिठाई से मनाया उत्सव

बुरहानपुर जिले के नेपाननगर क्षेत्र के ग्राम सारोला में किसान नंदु पाटील और अतुल पाटील के परिवार ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गौमाता का जन्मदिन मनाया। यह आयोजन पशु प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। परिवार की महिलाओं ने गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौमाता को फूलों की माला पहनाई गई और उन्हें मिठाई भी खिलाई गई। किसान अतुल पाटील ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौपालन को महत्वपूर्ण माना जाता है और गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार में जिस तरह बच्चे और अन्य सदस्य होते हैं, उसी तरह गौमाता भी हमारे परिवार का अभिन्न अंग हैं। हमने सोचा कि जब हम उन्हें मां मानते हैं, तो उनका जन्मदिन भी मनाना चाहिए।” जन्म महाशिवरात्रि के दिन हुआ था
पाटील ने आगे बताया कि उनके यहां गौमाता का जन्म महाशिवरात्रि के दिन हुआ था, इसलिए इसी दिन उनका जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने जोर दिया कि जिस तरह बच्चों से प्रेम किया जाता है, उसी तरह सृष्टि के पशुधन से भी प्रेम होना चाहिए। यह आयोजन पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पशुओं के प्रति प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *