महासमुंद| ग्राम परसकोल में गौठान के पास सार्वजनिक पेयजल के लिए नल लगाया गया है। देखरेख के अभाव में नल की टोटी टूट गई है। सालभर से सुबह शाम नल चालू करने पर पानी व्यर्थ बहता रहता है। इधर दूसरी ओर गांव में पीने की पानी की किल्लत है। नल में टोंटी नहीं होने से लोग भी बंद नहीं कर सकते।


