बालोद| शहर स्थित आमापारा समता कॉलोनी के पास नगर पालिका द्वारा स्थापित सार्वजनिक बोर पिछले एक माह से खराब पड़ा है। इस बोर का उपयोग वर्षों से वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 के रहवासी पेयजल के लिए करते आ रहे हैं। बोर खराब होने के कारण इन वार्डों में पानी की किल्लत बनी हुई है। फिल्टर प्लांट से मिलने वाला पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। नपा शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करे। -अलखराम, बालोद


