सार्वजनिक स्थलों पर निकाय करा रहा निरंतर अलाव की व्यवस्था

सार्वजनिक स्थलों पर निकाय करा रहा निरंतर अलाव की व्यवस्था
डूमरकछार।
नगर परिषद डूमरकछार द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए निकाय अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर अलाव की व्यवस्था तेज ठंड पड़ने पर ठंड के मौसम में लगातार की जा रही है, अलाव की व्यवस्था निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चैरसिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर बिंझवार के निर्देशन पर उपयंत्री शिवराम इडपाचे  के देखरेख मे स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, पूर्व में और पिछले कुछ दिनो मे मौसम मे परिवर्तन आया है हवा चलने से ठंड बढ़ी है, दिन भर ठंडी हवा चलती है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर परिषद ने वार्ड क्रं 5 मे अजय सिंह दुकान के पास, वार्ड क्रं 10 मे दुर्गा पूजा पण्डाल के पास, वार्ड क्रं 11 मे पीपल पेंड़ तिराहे के पास, वार्ड क्रं 3 मे देवांगन आटो पार्टस दुकान के पास, वार्ड क्रमांक 12-13 में सीआईएसएफ कैम्प के पास साथ ही अन्य वार्डो के तिराहा-चैराहा, सार्वजनिक स्थलों, पूजा स्थलों, आवागमन वाली जगहो मे अलाव की व्यवस्था निकाय के द्वारा की है, ताकि गरीबो एवं आम लोगो को ठंड के प्रकोप से निजात दिलाया जा सके। अलाव की व्यवस्था क्षेत्र मे हो जाने से राहगीरों एवं निवासियों को ठंड से काफी राहत मिली है। हो रहा इन कर्मचारियों को निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा अलाव की व्यवस्था में सक्रिय रूप से पीआईसी सदस्य रवि सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका है,निकाय क्षेत्र में कहीं भी अलाव की कमी होने पर ये जल्द ही अलाव उपलब्ध कराकर लोगों का राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *