सालमगढ़ पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ा:25 हजार नकद, 8 बाइक जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ

प्रतापगढ़ जिले की सालमगढ़ पुलिस ने आम्बीरामा गांव के श्मशान घाट पर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25,490 रुपए नकद और आठ बाइक जब्त की हैं। थानाधिकारी दीपक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आम्बीरामा के श्मशान घाट पर कुछ व्यक्ति अवैध जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस टीम के श्मशान घाट पहुंचने पर, वहां सार्वजनिक भूमि पर आठ बाइक खड़ी मिलीं। कुछ लोग झुंड में बैठकर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा व पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान जगदीश पिता अवन्तिलाल (निवासी बड़ी साखथली), बलबहादुरसिंह पिता कालुसिंह (निवासी आम्बीरामा), कांतिलाल पिता कमजी (निवासी मोरकुचा), गौतम पिता काल (निवासी मोरकुचा) और पिरु पिता नन्दु (निवासी खोरी मोरकुचा) के रूप में हुई है। ये सभी सालमगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *