साल का आखिरी दिन ठंडक में ही बीता। दिन में धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट जारी रखी। जोकि सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं, सुबह सात बजे तक विजिबिलिटी भी 800 मीटर की दर्ज की गई। इस पूरे महीने में 9 दिन ऐसे रहे जब जिले में कम विजिबिलिटी रही। जोकि सूबे में सबसे ज्यादा दिनों का आंकड़ा है। इस दौरान 200 से 500 मीटर की विजिबिलिटी रही। बारिश की बात की जाए तो सामान्य बरसात दिसंबर में 12.5 एमएम लुधियाना में रहती है लेकिन इस बार 23.6 एमएम की बारिश हुई जोकि सामान्य से 89 फीसदी ज्यादा रही। आगे ऐसा रहेगा मौसम 1 जनवरी 15 08 धुंध 2 जनवरी 16 09 आंशिक बादल 3 जनवरी 17 11 आंशिक बादल 4 जनवरी 18 12 आंशिक बादल 5 जनवरी 17 12 बारिश की संभावना 6 जनवरी 15 11 बारिश की संभावना दिसंबर में बारिश ने पिछले 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, इस बार 11.1 एमएम ज्यादा बारिश हुई दिसंबर में बारिश ने पिछले 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आमतौर पर दिसंबर सूखा ही बीतता है या कम ही बरसात होती है। लेकिन इस बार यह सामान्य बारिश से 11.1 एमएम ज्यादा रही। दिसंबर में अब तक दिन का पारा 26.9 डिग्री भी दर्ज हो चुका है और 13.8 डिग्री भी रिकॉर्ड किया जा चुका है। वहीं, रात का तापमान 13.9 डिग्री भी जा चुका है और 3.6 डिग्री भी इस दिसंबर में रिकॉर्ड हो चुका है। दिसंबर के आखिरी दिन में लुधियाना का दिन का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 7.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी धुंध छाने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है और रात का तापमान 8 डिग्री जा सकता है। अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है और मौसम खुश्क रहेगा। पिछले सात दिनों में दिन का तापमान सात डिग्री तक गिर चुका है। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है।