साल 2025 के पहले दिन कोहरा,विजिबिलिटी@70 मीटर:कल से शीतलहर से राहत,तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी

सीकर में बीती रात से ही घना कोहरा छाया रहा। आज सुबह यह कोहरा कम रहा लेकिन सुबह भी विजिबिलिटी 70 मीटर के करीब रही। आज यहां पारे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन इसके बावजूद भी कड़ाके की सर्दी जारी है। कल से इस कड़ाके की सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 3.7 और अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं जिले में पिछले करीब 4 से 5 दिन लगातार सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। लेकिन अब कल से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि कल से प्रदेश में शीतलहर का असर नहीं रहेगा। ऐसे में तापमान में भी तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी 4 से 5 दिन प्रदेश में ड्राई मौसम रहने का अनुमान जताया है। आपको बता दें कि प्रदेश में उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से सर्दी का असर तेज होता है। लेकिन उत्तर भारत में एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तरी हवा रुकेगी। जिससे कि प्रदेश में सर्दी का असर कम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *