सावधान यात्रीगण ध्यान दे! ट्रेनों का समय बदल गया:2 रेल सुपरफास्ट नबरों से संचालन, नई समय सारिणी जारी

नए साल के साथ बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों संचालन का समय सारणी और ट्रेन नबरों में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से ट्रेनों की नई समय सारणी लागू की गई है। इसके साथ ही बुधवार से कुछ ट्रेनों के नंबर बदल गए है। वहीं स्पेशल नंबर से चलाई जा रही कई ट्रेनें नियमित नंबर से चलने लगेगी। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से लागू की जा रही नई समय सारणी के अनुसार जोधपुर मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों जोधपुर, भगत की कोठी, मेड़ता रोड, बाड़मेर व जैसलमेर पर कुल 35 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। सिंह के अनुसार इसके अतिरिक्त मंडल पर चल रही दो जोड़ी ट्रेनों के नंबर नए साल से बदल जाएंगे। जबकि 3 जोड़ी ट्रेनों को स्पेशल की जगह से नियमित नंबरों से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई समय सारणी हालांकि जारी कर दी गई है इसके बावजूद यात्री अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपने ट्रेन संचालन समय उपलब्ध विभिन्न माध्यमों से अवश्य जांच लें। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि नई समय सारणी के अनुसार ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए रेलयात्री एसएमएस सेवा 139, रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस एप से जानकारी ले सकते हैं। यह ट्रेनें रहेगी नियमित इन ट्रेनों का बदला समय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *