सावन उत्सव में वी क्लब की सदस्यों का दिखा उत्साह

वी क्लब चिरमिरी पहल ने सावन उत्सव का आयोजन गोदरीपारा स्थित फूड फिलो में किया। इस आयोजन में क्लब की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन की हरियाली और उमंग का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक प्रतियोगिता रही, जिसमें दो आयु वर्गों की महिलाओं ने भाग लिया। 50 प्लस आयु वर्ग में नीलम राय और सुनैना आनंद विजेता घोषित की गईं। वहीं 30 से 50 आयु वर्ग में सुमिता शर्मा और सीमा चौरसिया ने स्थान प्राप्त किया। संजू बघेल को सावन सुंदरी का खिताब प्रदान किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका इवन जी (ग्रेट अचीवर प्रिंसिपल), नसरीन अशरफी व रीना वर्मा ने निभाई। सभी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, परिधान और प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए। एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितों का मन मोह लिया और आयोजन को मनोरंजन से भरपूर बना दिया। महिला सदस्यों ने बताया कि सावन उत्सव ने सामाजिक समरसता, सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपरा को एक मंच पर लाकर हम महिलाओं के बीच उत्साह और उत्सव की भावना को और प्रबल किया। इसके अतिरिक्त गेम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें रीना वर्मा और रश्मि वधावन विजेता बनीं। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कमला शुक्ला, सचिव रविंदर कौर और कोषाध्यक्ष बबीता सिंह का विशेष योगदान रहा। साथ ही कृष्णा भट्टाचार्य, ममता सिंह, आशा गुलकारी, सुनीता कुर्रे, मालती सिंह, रीता बेदी, शिप्रा विश्वास, संतोषी पांडे, पूनम सिंह, रेनू जैन, नीलम सालूजा, पूर्वा स्थापक, गौरी हथगेन और सुचित्रा सिंह की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल और यादगार बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *