कवर्धा| सहसपुर लोहारा के पटेल समाज 3 जनवरी को शाकंभरी महोत्सव व माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी है। पटेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष परदेशी पटेल ने बताया कि यह आयोजन समाज की संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। माता शाकंभरी की कृपा और देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने यह आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे। अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष अशोक पटेल करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, खड्गराज सिंह, नपं अध्यक्ष संतोष मिश्रा उपस्थित रहेंगे। सुबह 10 बजे आरती व 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे मंच कार्यक्रम होगा।


