सावी गुप्ता वैज्ञानिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर से कक्षा आठवीं की मेधावी स्टूडेंट्स सावी गुप्ता ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी अवधारणाओं पर आधारित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जीईटीए यंग साइंटिस्ट इंडिया संगठन द्वारा जीवाईएस स्वामीनाथन विज्ञान दिवस प्रतियोगिता (एसएसडीसी 2026) के प्रतिष्ठित मंच के तहत आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सावी को 3,000 का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और उत्कृष्टता का आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने सावी और उसके मार्गदर्शक नरेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए उनकी अटूट लगन, कलात्मक प्रतिभा और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही इस विशेष उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया तथा सावी को निरंतर सफलता और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *