तिल्दा-नेवरा| नगर पालिका तिल्दा नेवरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 सासाहोली में एक करोड़ की लागत से पानी टंकी का निर्माण होगा। इस विकास कार्य से क्षेत्र में जलापूर्ति निर्बाध व सुचारू रूप से होगी। पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिस ठाकुर एवं समस्त पार्षद ईश्वर यदु, रानी सौरभ जैन, राजकुमार गेंड्रे ,विनोद नेताम,संतोष यादव , धर्मेंद्र डहरिया, ग्वालीन बाई कोसले,जयेश पैकरा व भाजपा महामंत्री सौरभ,डॉक्टर खुमान वर्मा,विजय ठाकुर,प्रियंक सोनी , राजू कुरैशी, अमरजीत पासवान,डॉक्टर एलपी साहू , किरण वर्मा, गायकवन बंजारे , पवन सेन, दुर्गेश पटेल आदि मौजूद थे।