सासाराम की भाभी देती थी रांची में बेचने के लिए ब्राउन शुगर, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

सुखदेवनगर की पुलिस ने विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे सरगाना समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम कन्हैया कुमार, हिमांशु ठाकुर व राकेश कुमार है। कन्हैया गिरोह का सगना है। वह हरमू रोड स्थित आनंदपुरी चौक के पास रहता है। वहीं हिमांशु और राकेश भी अरगोड़ा के रहने वाले हैं। कन्हैया के पास से 10.46 ग्राम जबकि हिमांशु के पास से 7 और राकेश के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सरगना कन्हैया ने कहा है कि बिहार स्थित सासाराम से एक भाभी के उसका संपर्क है। भाभी ही ब्राउन शुगर उपलब्ध कराती थी जिसे लेकर रांची पहुंचता था और अलग-अलग जगहों पर सपलाई कराता था। सरगना ने भाभी कानाम पुलिस के समक्ष नहीं बताया है। ऐसे में अब पुलिस उस भाभी की तलाश में जुट गई है जिसके पास से कन्हैया ब्राउन शुगर की खरीदारी करता था। तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कन्हैया का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 10 एफआईआर पहले से दर्ज है। विद्यानगर से हिनू तक गिरोह के सदस्य करते थे होम डीलिवरी कन्हैया अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से विद्या नगर से लेकर हिनू तक जाल फैला रखा था। सासाराम से ब्राउन शुगर लाने के बाद विद्यानगर के अलावा करम चौक, हरमू मैदान, अरगोड़ा, हिनु, और रांची रेलवे स्टेशन के पास युवकों के बीच सप्लाई करता था। सरगना कन्हैया शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर लोगों से अपने किए पर पछतावा जताते हुए मांफी मांगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *