“साहब, सीमांकन करा दीजिए… अतिक्रमण खुद हटा लेंगे!”:शक्कर तालाब क्षेत्र के लोगों की भावुक अपील; कलेक्टर मिलने आए तो ताली बजाई

खंडवा के शक्कर तालाब क्षेत्र में पक्की सड़क बनने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार दोपहर क्षेत्र के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर भी साथ थे। जब कलेक्टर ऋषव गुप्ता बाहर आए और लोगों की बातें सुनीं, तो भावुक महिलाओं ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। कहा कि शक्कर तालाब क्षेत्र में कई परिवार पिछले 25 सालों से रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की चर्चा के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। महिलाओं ने कलेक्टर से कहा, “हम विरोध करने नहीं, समाधान मांगने आए हैं। अगर आप सीमांकन करवा दें, तो हम खुद अतिक्रमण हटा लेंगे।” लोगों की मांग: कलेक्टर ने समाधान का भरोसा दिया
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित पट्टों के मामलों की जांच कराई जाएगी। जब कलेक्टर ने लोगों की बात सुनी और समाधान निकालने का भरोसा दिया, तो महिलाएं भावुक हो गईं और तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *