सिंगरौली एनसीएल खड़िया परियोजना के डोजर मशीन में लगी आग:ड्राइवर झुलसा, जिला अस्पताल में एडमिट; पीआरओ बोले-मामले की हो रही जांच

सिंगरौली जिले की एनसीएल खड़िया परियोजना में रविवार को खदान के अंदर काम कर रही एक डोजर मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में एनसीएल को 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। समय रहते कूदकर बची चालक की जान हादसे के समय डोजर मशीन का ड्राइवर मशीन के अंदर ही मौजूद था। आग लगते ही वह झुलस गया, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मशीन से कूद गया और अपनी जान बचा ली। घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। खदान के अंदर सुरक्षा पर सवाल डोजर मशीन में आग लगने की यह घटना खड़िया परियोजना की खदान के अंदर हुई। इस हादसे के बाद एक बार फिर एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। खनन क्षेत्र में भारी मशीनों की नियमित जांच और अग्नि सुरक्षा को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। पीआरओ बोले-मशीन की मरम्मत कराई जा रही एनसीएल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रामविजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परियोजना के अंदर डोजर मशीन में अचानक आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मशीन को स्थानीय वर्कशॉप में ले जाया गया है, जहां उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई रामविजय सिंह ने बताया कि एनसीएल प्रबंधन ने आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रबंधन का प्रयास है कि डोजर मशीन को एक से दो दिनों में फिर से चालू कर लिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *