सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर 12:00 से लेकर अब तक लगातार बारिश का दौर जारी है। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की वजह से 42 में से 16 धान खरीदी केंद्रों में रखी धान का एक बड़ा हिस्सा भीग गया है जिले के चितरंगी, देवसर, सरई, माडा सहित बैढ़न में बारिश का दौरा जारी है। बारिश के चलते एक तरफ जहां तापमान में गिरावट हुई है। वहीं इसका सीधा असर जन जीवन पर भी पड़ा है। धान के रखरखाव के निर्देश जारी अपरायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि बारिश की वजह से खुले में रखी हुई धान भीगने की खबर आई है। लेकिन धान भीगने से अभी तक कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। खरीदी केन्द्रों के प्रभारी से मैं लगातार संपर्क में हूं और उन्हें धान के उचित रखरखाव करने की तुरंत निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अलावा हमने पहले से भी खरीदी केंद्रों में मौसम से बचने की व्यवस्था करने के लिए कहा था। खरीदी के बाद केन्द्रों पर रखी धान, उठाव नहीं हो रहा सिंगरौली जिले में 42 जगह धान खरीदी हो रही थी। लेकिन धान का परिवहन ना होने की वजह से एक बड़ा हिस्सा अभी तक खरीदी केंद्रों में ही रखा हुआ था। उठाव ना होने की वजह से धान खरीदी केंद्रों में ही थी और खुले में रखी हुई थी। ढकने के लिए खरीदी केंद्रों में कोई इंतजाम नहीं थे। इस वजह से भीग भीग गई है।


