सिंगरौली में पहली बार एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता:अटल बिहारी जनशताब्दी वर्ष पर भाजपा विशेष कार्यक्रम; सतना से आए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

सिंगरौली में पहली बार एयर राइफल निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। बैढन जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ ने किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मृत्युंजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में लंबे समय से एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता की मांग की जा रही थी, लेकिन आज तक किसी स्कूल या संस्थान में इसका आयोजन नहीं हुआ था। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सतना से आए शूटिंग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को निशानेबाजी के महत्वपूर्ण गुर सिखाए और उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामनिवास के हाथों किया गया। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली निशानेबाजों को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *