सिंगरौली में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक पर केस:युवती की शिकायत पर जियावान पुलिस ने FIR दर्ज

सिंगरौली जिले के धनहा गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक रवि कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई युवती की शिकायत पर जियावान थाना पुलिस ने की है। रवि पर एकतरफा प्रेम के चलते युवती को परेशान करने का आरोप है। घटना 23 जनवरी को हुई थी, जब रवि कुशवाहा गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह युवती को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जियावान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश दी। करीब पांच घंटे तक चले इस हंगामे के कारण पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस जांच में पता चला है कि रवि कुशवाहा और युवती दसवीं कक्षा तक एक ही स्कूल में साथ पढ़े थे। इसके बाद रवि युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा, लेकिन युवती ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। युवती मानसिक रूप से परेशान हुई युवक लंबे समय से युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। टावर पर चढ़ने की घटना के बाद 25 दिसंबर को युवती अपने परिजनों के साथ जियावान थाने पहुंची। उसने रवि कुशवाहा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि युवक उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है और लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत पर मामला दर्ज जियावान थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर रवि कुशवाहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *