सिंगरौली में विधायक, कलेक्टर और निगमायुक्त निकले भ्रमण पर:ठंड में अलाव की व्यवस्था देखी, सब्जी मंडी में शौचालय बनाने की बात कही

सिंगरौली जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। इसी के मद्देनजर शनिवार रात 8:30 बजे कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और नगर निगम आयुक्त शहर के भ्रमण पर निकल पड़े। इस दौरान कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला अचानक सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण करने पहुंचे और नगर निगम कि आयुक्त को निर्देश दिए कि ठंड को मद्दे नजर रखते हुए शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाए जाएं, ताकि आमजन मानस को ठंड से राहत मिले। विधायक एवं कलेक्टर ने बस स्टैंड पहुंचकर अलाव का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर और विधायक आश्रय स्थल पहुंचे। जहां बुजुर्गों के लिए ठंड से बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद विधायक और कलेक्टर सब्जी मंडी पहुंचे, जहां सब्जी एवं दाल आदि बिक्री करने वाले व्यापारियों से चर्चा की। व्यापारियों की मंशा अनुसार सब्जी मंडी में शौचालय के निर्माण सहित सुरक्षित ऑटो स्टैंड तैयार करने के लिए विधायक द्वारा निर्देशित किया गया, वहीं यह भी निर्देश दिया गया है कि बस स्टैंड में लंबे समय तक खड़ी रहने वाली बसों को वहां से हटाया जाए। भ्रमण के दौरान नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा भी साथ थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *