सिंगरौली में सब्जी मंडी की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग:टीवी, पंखे, इन्वर्टर समेत लाखों का सामान खाक; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सिंगरौली जिले के बरगवां सब्जी मंडी में मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। दुकान में रखे टीवी, पंखे, इन्वर्टर, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के दुकानदारों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सूचना के बाद नगर परिषद की टीम और डायल 112 भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के बीच हुई इस आगजनी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *