सिंगर कल्पना ठाकुर के गीतों ने बांधा समां

बॉलीवुड नाईट में प्रस्तुति देते सिंगर अभय सेन। भास्कर न्यूज | धौलपुर नगर परिषद की ओर से आयोजित शरद महोत्सव के दौरान गुरुवार शाम को बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा की सिंगर कल्पना ठाकुर और धौलपुर जिले के सिंगर अभय सेन पहुंचे। दोनों गायकों की प्रस्तुति देखने के लिए दर्शकों को हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम देर रात 2 बजे तक चला। शुभारंभ एडीएम धीरेंद्र सोनी, संयुक्त उपनिदेशक भूपेश गर्ग, एसडीएम साधना शर्मा, आयुक्त अशोक शर्मा और सभापति खुशबु सिंह ने सरस्वती माता की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और पुष्प अर्जित कर किया। शुरुआत में सिंगर कल्पना ठाकुर ने मतदाताओं के जागरुक करने वाले गीत ‘बचपन से अब तक इस माटी ने दुलारा मुझको है मेरे इस देश ने पुकारा अब चल पड़े है हम सबके कदम बदलने भाग्य देश का निकल पड़े हैं हम बनेगा देश महान जब वोट करेंगें हम’…, बहारों फुल बरसाओ मेरा महबूब आया है…, गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की। धौलपुर के सिंगर अभय सेन ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी….बाते यह कभी न तू भुलाना कोई तेरी खातिर है जी रहा…, अलग-अलग फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को रंगारंग कर दिया। बॉलीवुड नाइट में श्रोताओं ने गीतों का काफी आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि सिंगर कल्पना ठाकुर के मतदाता वाले गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक्स अकाउंट से पोस्ट कर गीत की तारीफ करते हुए बधाई दी थी। धौलपुर के अभय सेन इंडिया फाइट सीजन-3 रियलिटी शो मे भाग ले चुके हैं। जिसमें ग्रांड फाइनलिस्ट चुने गए थे। कार्यक्रम के दैारान एडीएम धीरेंद्र सोनी, सभापति खुशबु सिंह, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग व अन्य अधिकारियों ने भी गीत प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *