सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से चिल्लाकर सरपंच को उतारा:बोले-मैं MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, जींद में धक्का-मुक्की के बाद बहनोई ने माफी मांगी

हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। मेरा परफॉर्मेंस, आप सरपंच हो, नीचे बैठकर देखो। जींद में हुए लाइव शो में सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पहले जानिए किस शो में हंगामा हुआ 25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम दरअसल, सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की कल (बुधवार) को 25वीं सालगिरह थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। शो यूटयूबर धरमू ने आयोजित करवाया था। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर गया था। विवाद रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और घंटेभर प्रोग्राम चला। मासूम ने एक ही गाना गाया था, तभी विवाद हो गया। करीब 400 लोग आए हुए थे। एक घंटा ही चल पाया शो यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। शो में जींद व मुआना से कई युवा आए हुए थे। युवाओं की बाउंसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई और मारपीट तक नौबत आ गई। ऐसे में शो को बीच में बंद करना पड़ा, इससे विवाद बढ़ गया। मासूम शर्मा की बहन कविता की जींद के मुआना में यूटयूबर धरमू के साथ शादी हो रखी है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी। 25वीं सालगिराह पर पहली बार ही प्रोग्राम रखा था। इसमें करीबियों को बुलाया गया था और गांव में कार्ड बांटे थे। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिएं क्यों विवाद हुआ… पहले से स्टेज पर बैठे थे पूर्व सरपंच दरअसल, प्रोग्राम में पहले से शो चल रहा था। महिला कलाकार व अन्य कलाकार शो कर रहे थे। पूर्व सरपंच व युवा पहले से ही स्टेज पर थे और वहीं से शो देख रहे थे। कुछ देर बाद सिंगर मासूम शर्मा शो करने स्टेज पर आए, तो उनको देख भड़क गए। सीधा स्टेज से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर युवाओं को गुस्सा आ गया और ये ठीक बात न होने की बात भी कही। मासूम शर्मा नहीं माने और स्टेज से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सरपंच व युवा भी मासूम की बहन के ससुराल से परिवार में नजदीकियों में हैं। गुस्से में बोलने पर वे भी आक्रोषित हो गए और पूर्व सरपंच को इस तरह टोकने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व सरपंच बोले- मासूम बड़बोला मामले में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने भास्कर एप से बातचीत में बताया कि बहन की सालगिराह पर जींद में प्रोग्राम था और धरमू के साथ वह गए थे। जैसे ही मासूम शर्मा गाना गाने आया, तो बोला-स्टेज खाली करो। गांव के ही किसी युवा ने मासूम से कह दिया कि मासूम दादा गांव का सरपंच है। ये मासूम बड़बोला है और बोला-गाने के बीच में किसी को कुछ नहीं समझता। इस पर युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मासूम के भाई ने मांगी माफी बाद में सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा व बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच व गांव के युवाओं को समझाया और माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा- ये परिवार का मसला था। बोलने का तरीका होना चाहिए और मान-सम्मान सब चाहते हैं। धरमू ने भी कहा- मासूम की गलती है, कोई बात नहीं। देखें विवाद की PHOTOS… पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर नीचे गिरा दिया था और वह टूट गया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *