सिंगल्स में गुरदर्शन, अरुण, रंजू, जगदीश, दीपक फाइनल्स में पहुंचे:’रघु सिन्हा आईटीएफ 200 टेनिस टूर्नामेंट 2024′ में देशभर के प्लेयर ले रहे हिस्सा, 15 दिसम्बर तक होगा आयोजन

रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित और अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के तत्वावधान में जयपुर क्लब में चल रहे प्रतिष्ठित रघु सिन्हा आईटीएफ 200 टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में रोमांचक प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष सिंगल्स (45+) श्रेणी में अरुण कटारिया और रंजू चेरियन फाइनल खेलेंगे। (50+) श्रेणी में जगदीश तंवर और दीपक बागोरा फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। (55+) श्रेणी में गुरदर्शन सिंह रमाना फाइनल में पहुंचे। टूर्नामेंट के तीसरे दिन 60+, 65+, 70+ श्रेणी में पुरुष सिंगल्स के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें सिंगल्स (70+) श्रेणी में दिलीप शिवपुरी पहला राउंड पार कर दूसरे राउंड में पहुंचे। वहीं (60+) श्रेणी में प्रेमा शेरपा, संजीव मेहरा, इंदरपाल सिंह, दिनेश कुमार फुलवारिया, राम प्रकाश गुप्ता ने विजयी होकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इसी प्रकार, (65+) श्रेणी में रिच्छपाल सिंह जाखड़, योगेश शाह, अजीत भारद्वाज और राकेश कोहली विजेता होकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस दिन महिला खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भी शुरुआत हुई। जिसमें महिला सिंगल्स (30+) श्रेणी में रानी स्मिता जैन, कनिका चौधरी, दीपमाला यादव और निमिशा जैन पहले राउंड की विजेता रहीं और दूसरे राउंड में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में देश-विदेश से शामिल खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन मुकाबला करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *