रविवार का दिन जालंधरियों के लिए खास रहा। दैनिक भास्कर और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रेवल मेले में एक ही छत के नीचे सभी को टूर पैकेज्स की जानकारी मिली है। खास बात है कि जालंधर में बच्चों की परीक्षाओं के बाद छुट्टियों की प्लानिंग अभी से शुरू हो गई है। लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए ऑफ बीट और नई जगहों की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दैनिक भास्कर और थॉमस कुक का ग्रैंड ट्रेवल फेयर सबके लिए महत्वपूर्ण रहा है। जालंधर के होटल में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेजेस की जानकारी ली। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने ज्योतिर्लिंग दर्शन और चार धाम यात्रा के लिए बुकिंग करवाई। वहीं, युवाओं के बीच कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लेकर खास क्रेज देखा गया, जिसके लिए चीन के वीजा की प्रक्रिया के बावजूद युवा काफी उत्साहित नजर आए। मार्च में परीक्षाओं के बाद की प्लानिंग के लिए परिवारों की पहली पसंद कश्मीर, केरल और नॉर्थ-ईस्ट बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, चैरी ब्लॉसम सीजन का लुत्फ उठाने के लिए जापान लोगों के बीच काफी प्रचलित हो रहा है। इसके अलावा, युवा उन जगहों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जहाँ की नाइटलाइफ अच्छी है, जैसे यूरोप और जापान। अन्य लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन में सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, बाली और दुबई शामिल हैं। दुबई में ग्लोबल विलेज और वियतनाम का फु क्वोक आइलैंड खासकर हनीमून कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले जहां 60 प्रतिशत लोग सिर्फ यूरोप जाना पसंद करते थे, अब बाकी देशों को भी बराबर की तरजीह मिल रही है। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए मिलने वाले खास ऑफर्स रहे। पाठकों को 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया गया और यूरोप की बुकिंग पर फ्री क्रूज हॉलिडे व एक पैकेज पर एक फ्री जैसे शानदार ऑफर भी दिए गए। प्राकृतिक सुंदरता और शांति चाहने वाले लोग असम, भूटान और श्रीलंका जैसे गंतव्यों को चुन रहे हैं, जबकि डिज़्नीलैंड और आसान वीजा प्रक्रिया के कारण अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया भी लिस्ट में टॉप पर हैं। थॉमस कुक जालंधर टीम के अनिल ने बताया कि जो पाठक रविवार को इस मेले का लाभ नहीं उठा पाए, उनके लिए अच्छी खबर है। ये सभी ऑफर्स अगले पांच दिनों तक वैध रहेंगे। लोग अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए शहर के पुलिस लाइंस स्थित थॉमस कुक के दफ्तर जा सकते हैं या उनके फोन नंबर 08879614630 पर संपर्क कर सकते हैं। यह मेला उन परिवारों और कपल्स के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपनी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं। दैनिक भास्कर और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रेवेल फेयर में जालंधर के परिवारों ने टूर पैकेज बुक किए।


