सिंघाभेडी में 22 से 28 तक श्रीशिव महापुराण कथा

अंबागढ़ चौकी| विकासखंड के ग्राम सिंघाभेडी में 22 से 28 फरवरी तक श्रीशिव महापुराण आयोजित किया गया है। इसमें कथावाचक मध्यप्रदेश रतलाम जावरा के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक बालयोगी विष्णु अरोडा होंगे। ब्लाक मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर स्थित सिंघाभेडी में शिवमहापुराण कथा पूर्व मंत्री गोवर्धन नेताम व पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम और ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्री शिव महापुराण का आरंभ 22 फरवरी को वेदी पूजन माहात्मय से होगा। 23 को भगवान शिव के अर्द्ध नारेश्वर स्वरूप के बारे में बताया जाएगा। 24 को शिव सती प्रसंग, 25 को शिव पार्वती मिलन, 26 को श्रीगणेश महिमा, 27 को श्रीकार्तिकेय चरित्र व 28 फरवरी को भगवान शंकर सुवन हनुमानजी चरित्र व हवन अनुष्ठान पूर्णाहूती, प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा। श्रीशिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक सुनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *