सिंघौरी में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम

राजिम| 25 अप्रैल को शासकीय प्राथमिक शाला सिंघौरी में राज्य शासन एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें आगनबाड़ी एवं क्लास पहली में पढ़ रहे बच्चों के माताओं सहित शाला विकास समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। पूजा अर्चना पश्चात नोडल शिक्षिका उर्वशी तारक द्वारा का र्यक्रम के उदेश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुवे कैसे माताएं घर के काम करते हुए बच्चों को आसानी से सब्जियों के रंग, फलों से रंग संख्या ग्यान जोड़ना घटाना आदि के अतरिक्त परिवार समुदाय से भी गर्मी छुट्टी का आनंद लेते सिखाया जा सकता है। उसके बाद तत्कालिक प्रसारित आदेश के पालन में क्लास 1 से 4 तक के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के शाला समिति के अध्यक्ष सोहन वर्मा, सदस्य गायत्री वर्मा, राम कुवांर यादव पंच, आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों की माताएं पूर्व वर्ष की स्मार्ट माताएं टेमन पटेल, शिक्षक, शिक्षिका सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक नंद कुमार सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन सदस्य गायत्री वर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *