सिंधिया बोले- जोधपुर एयरपोर्ट का डिजाइन वर्ल्ड क्लास होगा:केंद्रीय मंत्री ने कहा- जल्द पूरा होगा काम; शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद गुरुवार रात एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बात की। कहा कि जब वह उड्डयन मंत्री थे, तब उनके समय में इस एयरपोर्ट की डिजाइन तैयार की गई थी। अब जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होगा और यह भव्य रूप में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर केवल राजस्थान और देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अपना स्थान और इतिहास रखता है। मुझे पूरा विश्वास है कि एयरपोर्ट भारत के इतिहास, परंपरा, संस्कृति को ध्यान में रखकर जो डिजाइन किया उसी अनुरूप बनकर तैयार होगा। गौरतलब है कि सिंधिया आज दोपहर को जोधपुर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। दोनों यहां एयरपोर्ट से उम्मेद भवन पैलेस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में शामिल हुए। बता दें कि शिवराज सिंह के बेटे की शादी में देश के कई बड़े नेता, उद्योग जगत के लोग शिरकत कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *