सिंधी काउंसिल का निःशुल्क गुलाल वितरण महावीर नगर से प्रारंभ:ललित जैसिंघ ने कहा- शांति और भाईचारे के साथ मनाए होली

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने होली के अवसर पर छह दिवसीय निःशुल्क गुलाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका पहला दिन महावीर नगर से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों को गुलाल वितरित किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि उनका उद्देश्य हर व्यक्ति शांति और सद्भाव से हर्बल गुलाल के साथ होली मनाए। रायपुर नगर निगम पार्षद और एमआईसी सदस्य अनामिका सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोगों से त्योहार मिल-जुलकर मनाने की अपील की। इस अवसर पर विशेष अतिथि अनुज गोयल ने सिंधी काउंसिल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में पार्षद अनामिका सिंह, ललित जैसिंघ, मोहन होतवानी, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, नितिन कृष्णानी, आकाश मेघानी, विशाल पार्चवानी, लवीश मोटवानी, पंकज देंगवानी, मोहित खटूजा और मोहित चंचलानी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *