सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने होली के मौके पर निशुल्क हर्बल गुलाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। तीसरे दिन शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर गुलाल बांटा गया। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि बच्चों में होली को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग गुलाल लेने पहुंचे और खुशी-खुशी हिस्सा लिया। भोई पारा, लाखेनगर, देवेंद्र नगर टिंबर मार्केट, गुड़ियारी और शुक्रवारी बाजार में गुलाल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद मुरली शर्मा, अजय साहू, कृतिका जैन समेत कई लोग मौजूद रहे। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


