रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त रसायन विभाग के वरीय प्रो. उमाशंकर साहू अपनी स्वर्गीय पत्नी सिंधु देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर शनिवार को सेवा कार्य करेंगे। इस अवसर पर बरियातू रोड स्थित गुरुनानक हैंडीकैप संस्था में दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया जाएगा। साथ ही समीपस्थ वृद्धाश्रम में चावल, दाल, सब्जी, सरसों तेल व रिफाइंड तेल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व. सिंधु देवी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रार्थना की जाएगी।


