सिकंदरा पहुंची जन अधिकार यात्रा, 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग:25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी

दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र में रविवार को सैनी, माली, कुशवाह आरक्षण संघर्ष समिति की जन अधिकार यात्रा पहुंची। मेहंदीपुर बालाजी, मानपुर और सिकंदरा में यात्रा का स्वागत किया गया। सिकंदरा में आयोजित सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर समाज की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिराव फुले बोर्ड को वित्तीय सहायता देने की भी मांग उठाई गई। अन्य प्रमुख मांगें समिति की ओर से सेना में सैनी रेजिमेंट का गठन, बागवानी विकास बोर्ड बनाने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। यह जन अधिकार यात्रा भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र के गांव गंधार से शुरू हुई थी। सरकार पर लगाए आरोप वक्ताओं ने कहा कि समाज का प्रतिनिधिमंडल कई बार सरकार से मिलने का समय मांग चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि पिछले आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन भी पूरा नहीं किया गया। 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सभा में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता दिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *