सिग्नल का समय 30 से घटाकर 15 सेकंड किया, ईंधन बचेगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर लगे सिग्नलों की टाइमिंग घटा दी है। अब तक सिग्नलों की टाइमिंग 30 सेकंड थी, जिसे घटाकर 20 और 15 सेकंड कर दी गई है। छोटे चौराहों पर यह टाइमिंग 15 सेकंड ही रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए शहर के अलग-अलग चौराहों का अध्ययन किया। जिसमें सामने आए तथ्यों के बाद यह बदलाव किया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज नवरतन कश्यप ने बताया कि विभाग द्वारा संक्षिप्त फील्ड स्टडी की गई, जिसमें पीक आवर्स के दौरान वाहन संख्या, प्रतीक्षा समय व जाम की अवधि को रिकॉर्ड किया गया। अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ कि सिग्नल की टाइमिंग अधिक होने से क्रॉसिंग पर अनावश्यक रूप से जमा की स्थिति बन रही है। इसके अलावा पीछे तक ट्रैफिक ब्लॉक हो रहा है। स्टडी के बाद विशेषज्ञों के सुझाव व डेटा एनालिसिस के आधार पर टाइमिंग घटाने का निर्णय लिया गया है। सिग्नल की टाइमिंग में हुए बदलाव प्रभावी साबित हो रहा है। 2 मिनट की जगह 45 सेकंड में पार हो रहे वाहन इस संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज कश्यप ने बताया कि चौक की संरचना, वाहन घनत्व व समय विशेष के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए सिग्नल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसका सकारात्मक असर भी दिखने लगा है। पुरानी टाइमिंग पर जहां पूरे सिग्नल चक्र को पार करने में लगभग 2 मिनट का समय लगता था, अब वही प्रक्रिया मात्र 45 सेकंड में पूर्ण हो रही है। लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है। बताया गया कि इस पहल से बड़ी राहत मिली है। जाम की स्थिति नहीं बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *