जयपुर | पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के बाद हाउसिंग बोर्ड ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। मीटिंग में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी बोर्ड की सहमति बनी। प्रस्ताव को विधिक परीक्षण उपरांत राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। लेआउट प्लान संशोधन के लिए जिलावार शिविर, विशेष पोर्टल का निर्माण होगा।


