सिडनी टेस्ट में भारत की हार के 5 कारण:बैटिंग ऑर्डर फिर फ्लॉप, बढ़त का फायदा नहीं उठा सके; बुमराह की इंजरी टर्निंग पॉइंट

भारत के सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत ली है। रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाते हुए 162 रन का टारगेट दिया था। इसे कंगारू टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर इस मैच में भी फेल रहा। यही भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बनी। वहीं, इस मैच में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह दूसरे दिन पहली पारी में बॉलिंग करने के दौरान इंजर्ड हो गए। उसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में बॉलिंग नहीं किए। बुमराह अगर फिट रहते तो ऑस्ट्रेलिया को टारगेट चेज करने में मुश्किल होती। भारत की हार के 5 कारण… 1. बैटिंग ऑर्डर फिर फ्लॉप
टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर एक बार फिर फेल हो गया। ऋषभ पंत ही दोनों पारियों में टॉप स्कोरर रहे, उनके अलावा कोई बैटर 30 रन भी नहीं बना सका। यशस्वी, राहुल, शुभमन और विराट चारों ही प्लेयर्स अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। 2. बढ़त का दूसरी पारी में फायदा नहीं उठा सके
पहली पारी में अच्छी बॉलिंग के बाद भारत ने 4 रन की बढ़त बनाई। इसके बावजूद टीम दूसरी पारी में अपनी बैटिंग से इसे भुना नहीं सकी। टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप रहा। पंत ने 61 रन बनाए, उनके अलावा बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। टीम जल्दी ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को छोटा टारगेट मिला। 3. बुमराह की इंजरी टर्निंग पॉइंट
जसप्रीत बुमराह दूसरे दिन पहली पारी में बॉलिंग करने के दौरान इंजर्ड हो गए। वह स्कैन कराने के लिए गए, जहां बैक स्पास्म की शिकायत सामने आई। वह दूसरी पारी में बॉलिंग नहीं कर सके, जिससे टीम कंगारू बैटर्स पर दबाव नहीं बना पाई। बुमराह अगर फिट रहते तो ऑस्ट्रेलिया को टारगेट चेज करने में बहुत मुश्किल होती। 4. अच्छी पिच का फायदा नहीं उठा सके बॉलर्स
बुमराह भले इंजर्ड थे, लेकिन टीम ने उनके बिना भी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया था। सिडनी की पिच बैटर्स के लिए चैलेंजिंग थी, इसके बावजूद भारत के बॉलर्स दूसरी पारी में कंगारू बैटर्स को रोक नहीं सके। यहां 7 MM की घास छोड़ी गई थी, जो पहले दिन से ही बैटर्स के लिए मुश्किल पैदा कर रही थी। इसके बाद तीसरे दिन दरारें आ गई थी, जिससे उछाल भी मिल रही था, लेकिन भारतीय बॉलर्स इसका फायदा नहीं उठा सके। 5. आखिरी टेस्ट में भी विराट की बैटिंग फेल रही
विराट कोहली जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे तो उनके फॉर्म में वापसी की उम्मीदें की जा रही थीं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में सेंचुरी लगाकर फॉर्म भी पा लिया, लेकिन वह बाकी 4 टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके। सिडनी में वह 17 और 6 रन के स्कोर ही बना सके। वे इस दौरे पर 9 में से 8 पारियों में ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर आउट हुए। कोहली जैसे दिग्ग्ज बैटर का परफॉर्म नहीं कर पाना भी भारत की हार की बड़ी वजह बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *