सिद्धमुख में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया

भारतीय किसान संघ तहसील इकाई सिद्धमुख की ओर से शिव गोरक्ष गोशाला में गुरुवार को संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। ग्राम समिति अध्यक्ष हवासिंह रणवां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संभाग गो सेवा प्रमुख देवीलाल जोशी ने संघ की रीति-नीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद मेहरा, सिद्धमुख गोशाला अध्यक्ष सत्यनारायण पुरोहित, प्रधान ढाका, दुलाराम, पवन कुमार देवर्थ, वीणा, मदीना, विजय सिंह राजपुरोहित, सुरेश शर्मा, मातु सिंह राजपुरोहित, चिरंजी लाल आदि मौजूद रहे। स्थापना दिवस मनाते किसान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *