सिद्धू मूसेवाला की मां की शिकायत पर FIR:बंटी बैंस की कंपनी और शब्बीर समेत 3 नामजद; ₹30 करोड़ की हेराफेरी के आरोप लगाए थे

मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के बयानों के आधार पर एक कंपनी और दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर की गई है। पिछले सप्ताह सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में SSP कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक कंपनी उनके साथ धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने कहा था कि कंपनी के मालिक उनके दिवंगत बेटे सिद्धू मूसेवाला की कमाई खा रहे हैं और उन्हें उसका हिसाब भी नहीं दिया जा रहा। इस दौरान उन्होंने 30 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया। इस दौरान सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने पुलिस पर भी कई सवाल उठाए थे। इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मानसा के थाना सदर पुलिस ने चरण कौर के बयानों पर गुरप्रीत सिंह, शब्बीर मोमिन और बंटी बैंस की वन डिजिटल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हम इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *