सिद्धू मूसेवाला केस-गवाही से पहले छलका मां का दर्द:चरण कौर बोली-बेटे के बिना 3 साल होने को, परिवार की गुहार पर सुनवाई नहीं

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में 7 फरवरी को पिता बलकौर सिंह की कोर्ट में गवाही से पहले मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि, बेटे के बिना तीन साल होने को हैं, लेकिन उनकी यादों को उनकी चीजों के जरिए जीवित रखा है। चरण कौर ने पोस्ट में लिखा कि बेटे के जाने के बाद भारतीय न्याय व्यवस्था के दरवाजे बहुत ऊंचे हो गए हैं, जो उनके मासूम परिवार की गुहार नहीं सुन पा रहे। हालांकि, उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह और बलकौर सिंह न्याय की लड़ाई में कभी थकेंगे नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे मूसेवाला के प्रशंसकों ने उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ा, वे भी उनकी कमी को उनके गीतों से पूरा करते रहेंगे। बता दें कि, अदालत ने बलकौर सिंह को 7 फरवरी को गवाही देने का आदेश दिया है। मूसेवाला की हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए परिवार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। चरण कौर का यह भावुक पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि परिवार अभी भी अपने बेटे की मौत का गहरा दुख झेल रहा है, लेकिन न्याय के लिए संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प भी बनाए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *