मानसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और राज्य में रोजाना लोगों की हत्याएं हो रही हैं। बलकौर सिंह ने बताया कि सरदूलगढ़ के एक फार्म हाउस में बैठे व्यापारी जसवीर सिंह और उनके एक कर्मचारी की सरेआम हत्या कर दी गई। यह घटना दिनदहाड़े एक घर में घुसकर अंजाम दी गई, जो पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अपराध रोकने में सरकार असफल : बलकौर सिंह उन्होंने आरोप लगाया कि जब से मौजूदा सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरेआम दो लोगों की हत्या ने पंजाब की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस के गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दावों की सच्चाई सामने आ रही है, क्योंकि राज्य में लगातार दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ खड़े हैं।


