भास्कर न्यूज | लुधियाना सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर सेवक परिवार की ओर से पंडित राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में विशाल जत्था माता चिंतपूर्णी दरबार के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। इस दौरान वहां धर्मशाला में विशाल चौकी का आयोजन किया गया। भव्य रूप से सजे दरबार मे आयोजित चौकी में अश्वनी ग्रोवर, सोमनाथ बब्बू, संदीप लंबा, बृजमोहन ढींगरा और सुनील कालिया द्वारा मां भगवती के भजनों का गायन किया गया। पंडित राजकुमार शर्मा ने सेवा परिवार को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे ही धार्मिक कार्य करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राओं से आपसी प्रेम प्यार बढ़ता है। धार्मिक यात्राएं अक्सर लोगों को ऐसे स्थानों पर ले जाती हैं जहाँ वे एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं, भजन गा सकते हैं, और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं।


