सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन हनुमान मंदिर में 1320वां हवन यज्ञ करवाया, जन-कल्याण की मंगल कामना की

भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल कलां के जोशी नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रृंखला के 1320वें भव्य हवन यज्ञ और दिव्य संध्या चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति युवाओं के समर्पण की मिसाल भी पेश की गई। यज्ञ का शुभारंभ विद्वान आचार्य पं. विष्णु, देवी दयाल, राम, संजय, सुरेश, विश्राम और नारायण द्वारा शुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मुख्य यजमान मुनीश शर्मा और विकास मनचंदा ने परिवार सहित अग्नि में आहुतियां डालीं। उपस्थित दर्जनों भक्तों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति और जन-कल्याण की मंगल कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से कनाडा से लौटे युवा अंशुमन डावर पहुंचे। मंदिर प्रधान अमन जैन और चेयरमैन ऋषि जैन ने अंशुमन की सराहना की। सम्मानित होने के बाद अंशुमन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि हम अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित रहें, तो कोई भी विदेशी सभ्यता हमें प्रभावित नहीं कर सकती। वे कनाडा में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन मंदिर जाने और सनातन धर्म का प्रचार करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *