सिधवां नहर किनारे 35 वर्षीय युवक का शव मिला

लुधियाना| मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब श्मशान घाट के पास सिधवां नहर किनारे बने पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 6 इंच है। शव पर लाल रंग की चेकदार शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने किसी स्पष्ट चोट के निशान न होने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *