सिनेमा हॉल्स में दिखाए जाएंगे साइबर अवेयरनेस वीडियो:एक मिनट के चार वीडियो किए तैयार, SP ने संचालकों के लिए जारी किए आदेश

अजमेर में साइबर क्राइम से जनता को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने नया नवाचार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर एसपी ने जिले के 4 थाना क्षेत्र में संचालित सिनेमा हॉल्स के संचालकों को साइबर अपराध से जुड़े अवेयरनेस वीडियो चलाने के आदेश जारी किए है। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित थाना पुलिस की ओर से की जाएगी। दरअसल, जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर ठग पब्लिक को निशाना बना रहे हैं। इनमें बिजनेसमैन, स्टूडेंट, टीचर्स, बुजुर्ग सहित अन्य लोग शामिल है। इसे लेकर जिला पुलिस ने एक नया नवाचार किया है। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज, कोतवाली, सिविल लाइन और मदनगंज थाना क्षेत्र में संचालित सिनेमा हॉल्स के संचालकों को साइबर अपराध से जुड़े जागरूकता वीडियो चलाने के आदेश दिए हैं। एसपी वंदिता राणा के आदेश में बताया गया है कि साइबर क्राइम अपराधों के संबंध में जन सामान्य को जागरूक करने के लिए 4 वीडियो तैयार किए गए हैं। जिसमें प्रत्येक वीडियो 1 मिनट से कम अवधि का है। जिन्हें सिनेमा हॉल्स में मूवी दिखाने के समय चलाने होंगे। संबंधित थाना पुलिस के अनुसार एसपी वंदिता राणा के आदेशों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय की और से 4 अवेयरनेस वीडियो मुहैया करवाए गए हैं। जीने सभी सिनेमा हॉल संचालकों को दिए गए हैं। संचालकों के द्वारा मूवी के समय उन्हें दिखाना शुरू कर दिया गया है। वीडियो में डिजिटल अरेस्ट, रिफंड स्कैम, ऑनलाइन गेम और जॉब ऑफर फ्रॉड की थीम के वीडियो बनाए गए हैं। ग्राफिक्स के जरिए समझिए डिजिटल अरेस्ट क्या है? इनसे कैसे बचा जा सकता है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *